समकालीन वैचारिक विमर्श, राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका पर आधारित चर्चित है हिंदी फ़िल्म
रायपुर (खबरगली ) समकालीन वैचारिक विमर्श, राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भूमिका पर आधारित चर्चित हिंदी फ़िल्म “आख़िरी सवाल” की विशेष स्क्रीनिंग आज रायपुर में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फ़ोरम द्वारा आयोजित यह विशेष प्रदर्शन आज, मंगलवार 19 मई को शाम 5:20 बजे पंडरी स्थित PVR (सिटी सेंटर मॉल) में होगा। यह आयोजन पूरी तरह से निशुल्क है, जिसमें "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
संघ की विचारधारा और सवालों पर केंद्रित है फ़िल्म
फ़िल्म “आख़िरी सवाल” इन दिनों देशभर में अपने विषय, संवाद और वैचारिक प्रस्तुति को लेकर खूब चर्चा बटोर रही है। सिनेमाई शैली के माध्यम से इस फ़िल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उसकी विचारधारा, सामाजिक जीवन में उसकी भूमिका और संघ से जुड़े कई पुराने व संवेदनशील प्रश्नों को प्रभावशाली ढंग से उठाने का प्रयास किया गया है।
संजय दत्त का दमदार अभिनय
इस फ़िल्म का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की सशक्त और प्रभावी उपस्थिति है। उनके साथ अन्य सह-कलाकारों ने भी बेहतरीन अभिनय किया है। अपनी इसी खूबियों के कारण यह फ़िल्म केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर, समाज में एक वैचारिक चर्चा और संवाद का माध्यम बनती दिखाई दे रही है।
युवाओं और बुद्धिजीवियों के लिए गंभीर संवाद का मौका
आयोजकों के मुताबिक, यह स्क्रीनिंग युवाओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राष्ट्र-समाज के विषयों में रुचि रखने वाले नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। फ़िल्म के जरिए राष्ट्रवाद, शिक्षा, विचारधारा और सामाजिक दायित्व जैसे गंभीर मुद्दों पर समाज में एक सकारात्मक बहस शुरू करने की कोशिश की गई है।
सपरिवार शामिल होने की अपील
छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फ़ोरम ने रायपुर शहरवासियों से सपरिवार इस विशेष आयोजन में शामिल होने की अपील की है। चूंकि सीटें सीमित हैं और प्रवेश निशुल्क है, इसलिए दर्शकों को समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
संपर्क सूत्र: टिकट और उपस्थिति से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फ़ोरम के संयोजक श्री उज्ज्वल दीपक से व्हाट्सएप (WhatsApp) के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
- Log in to post comments