रायपुर (खबरगली) रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक नई पहल के तहत रायपुर माइक्रो-बस पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ 11 जून को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह दोपहर 3 बजे टाउन हॉल में आयोजित होगा।
यह पायलट प्रोजेक्ट काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) ने छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग और रायपुर नगर निगम के सहयोग से शुरू कर रहा है। परियोजना को भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयुए) का मार्गदर्शन प्राप्त है।
माइक्रो-बस सेवा के माध्यम से यात्रियों की संख्या, यात्री संतुष्टि, सेवा की विश्वसनीयता, संचालन लागत और वित्तीय स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का आकलन किया जाएगा। इससे भविष्य में शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक आंकड़े और अनुभव प्राप्त होंगे।
परियोजना के संचालन के लिए परिवहन विभाग से सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर ली गई हैं। माना जा रहा है कि यह पहल राजधानी में अंतिम छोर तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
- Log in to post comments