साईं रामचंद के रायपुर आगमन पर हुआ स्वागत, तीन दिवसीय 54वाँ वर्सी महोत्सव 9 अगस्त से

Varsi Mahotsav, Sai Ramchand, Jai Shaktidham Samiti Swami Harigir Maharaj Dharamshala, Dr.  Shri Yudhisthira Lal Ji Pujya Vasan Shah Durbar Sai Kali Ram from Ulhasnagar Sai Lal Das Ji from Chakrabhata and Sai Krishna Das Ji Pujya Devpuri Darbar Amma Meera Devi, Ritesh Tejwani, Hariram Kashwani, Sunil Kashwani Piyush, Gulshan, Jai Shaktidham Samiti, CA Chetan  Tarwani, Raipur, Khabargali

रायपुर (khabargali) जय शक्तिधाम समिति स्वामी हरिगिर महाराज धर्मशाला के पिठाधीश साईं राम चंद जी के रायपुर आगमन पर श्रद्धालुगण ने रायपुर रेल्वे स्टेशन में ज़ोरदार स्वागत किया स्वागत में विशेष रूप से उपस्थित हुए थे रितेश तेजवानी हरिराम काशवानी सुनील काशवानी पीयूष एवं गुलशन । जय शक्तिधाम समिति के कोषाध्यक्ष सीए चेतन तारवानी ने बताया की स्वामी हरिगिर महाराज जी का 54वाँ वर्सी महोत्सव 9 अगस्त से 11 अगस्त रायपुर तेलीबांधा स्थित स्वामी हरिगिर महाराज धर्मशाला में आयोजित होगा। वर्सी महोत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित होगा जिसमें देश के अनेक शहरों से श्रधुलूगण पधारेंगे । वर्सी महोत्सव की तैयारियों के वर्तमान पिठाधिश साईं रामचंद जी एवं मीना भाभी माँ विशेष रूप से रायपुर पधारे है ।

इस वर्शी महोत्सव में पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ के पिठाधीश संत डॉ. श्री युधिस्ठिर लाल जी पूज्य वसण शाह दरबार उल्हासनगर से साईं कालीराम जी चक़रभाटा से साईं लाल दास जी एवं साईं कृष्ण दास जी पूज्य देवपूरी दरबार से अम्मा मीरा देवी जी शिरकत करेंगे , जिनके सानिध्य में भजन कीर्तन एवं आशीर्वचन का लाभ मिलेगा तीनो दिन भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है ।

Category