"सीमा निगम को मिला अग्निशिखा साहित्य गौरव सम्मान"

 Seema Nigam, Agnishakha Sahitya Gaurav Samman

मुंबई में अग्निशिखा मंच के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें रायपुर के सीमा निगम को सम्मानित किया गया|

रायपुर (khabargali ) अग्निशिखा मंच के संस्था प्रमुख अलका पांडे द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के 200 साहित्यकारों ने भाग लिया छत्तीसगढ़ के 25 साहित्यकारों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार संजीव ठाकुर, अनीता झा, महेश राजा, शुभ्रा ठाकुर, नीता झा,शैल चंद्रा ,सीमा निगम,अमित कन्हैया आदि प्रमुख थे जिनको कविता और लघुकथा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें संस्था की ओर से  प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर   सम्मानित  किया गया| अग्निशिखा मंच द्वारा कई पुस्तकों का लोकार्पण किया गया जिसमें कथा धारा और काव्य धारा प्रमुख थे इसमें छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों की रचनाओं का समावेश किया गया है| पहली बार इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख साहित्यकारों की जीवंत उपस्थिति की काफी सराहना हुई| इस सुनहरे अवसर पर सीमा निगम ने अपनी लघुकथा "सूनीगोद" का वाचन किया और लघु कथा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्था द्वारा उन्हें "अग्निशिखा साहित्य गौरव सम्मान" से सम्मानित किया|

Image removed.