मुंबई

मुंबई (khabargali) महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीनी विवाद पर बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए शुक्रवार राम करीब 10 बजे हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। जहां पहले उनमें बहस हुई। तभी गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर किए।दो गोली महेश को लगीं और दो गोलियां उनके साथी राहुल पाटिल को जा लगीं। थाने में हंगामा मच गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।रात को पुलिस ने बीजेपी विधायक को हिरासत में लिया