बीजेपी विधायक ने थाने में टीआई के सामने शिव सेना नेता पर 6 राउंड फायर किया

BJP MLA fired 6 rounds at Shiv Sena leader in front of TI in the police station, land dispute in Ulhasnagar, Maharashtra BJP MLA Ganpat Gaikwad, Shinde faction leader Mahesh Gaikwad, Mumbai, Khabargali

मुंबई (khabargali) महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीनी विवाद पर बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए शुक्रवार राम करीब 10 बजे हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। जहां पहले उनमें बहस हुई। तभी गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर किए।दो गोली महेश को लगीं और दो गोलियां उनके साथी राहुल पाटिल को जा लगीं। थाने में हंगामा मच गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।रात को पुलिस ने बीजेपी विधायक को हिरासत में लिया था। शनिवार (3 जनवरी) की सुबह विधायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कल्याण पूर्व के द्वारली परिसर में मौजूद प्रॉपर्टी के मालिकाना हक को लेकर बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। इलाके के लोग शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड के संपर्क में है। 31 जनवरी को भी जमीन विवाद में विधायक गणपत और महेश गायकवाड़ के लोगों के बीच नोकझोंक हुई थी।

इसी विवाद के चलते बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड अपने बेटे वैभव और समर्थकों के साथ उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस ठाणे शिकायत करने पहुंचा थे। उधर, महेश भी अपने लोगों के साथ ठाणे पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच इंस्पेक्टर केबिन में भी विवाद हुआ और विधायक ने महेश पर फायर कर दिया था।निजी अस्पताल में ले जाकर तत्काल घायलों को भर्ती कराया गया।