सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Software engineer couple commits suicide, suicide note recovered big news latest news khabargali

बेंगलुरु (खबरगली) बेंगलुरु के कोथनूर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दंपति ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान भानु चंदीर रेड्डी (बाबू रेड्डी) और उनकी पत्नी शाज़िया के रूप में हुई है। दोनों तेलंगाना के मूल निवासी थे और निजी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।

पुलिस के अनुसार, यह घटना थानिसंद्रा मेन रोड स्थित भारतीय सिटी के निकू होम-01, टावर-6 में हुई। पति भानु ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक आवाज नहीं आने पर पत्नी शाजिया घबरा गई और बिल्डिंग के सुरक्षाकर्मियों और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों और सुरक्षाकर्मियों ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर अंदर भानु फंदे से लटके हुए थे और उनकी मौत हो चुकी थी। भानु का शव मिलने के कुछ ही मिनटों बाद शाजिया ने बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से नीचे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वैवाहिक कलह ने दंपति को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया होगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पति की स्वास्थ्य समस्याओं ने इस घटना में कोई भूमिका निभाई। दंपति की शादी को लगभग नौ साल हो गए थे। इससे पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। सूत्रों के अनुसार, शादी के बाद से उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। कोथनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Category