देश-विदेश

कौशांबी (खबरगली) उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सोमवार को पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। कौशांबी-प्रयागराज सीमा पर मनौरी बाजार के पास संचालित पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लग गई, जिसके बाद लगातार तेज धमाके होने लगे। विस्फोट इतने जोरदार थे कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन, दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राह