शहर

जांजगीर चाम्पा (खबरगली)  हसदेव नदी में तीन छात्रों के डूबने की घटना के बाद पिछले तीन दिनों से चल रहा सर्च ऑपरेशन आखिरकार पूरा हो गया। रेस्क्यू टीम ने नदी में लापता चल रहे तीनों छात्रों के शव बरामद कर लिए हैं। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, नदी किनारे मातम पसर गया। तीन दिनों से अपनों के लौटने की उम्मीद में नदी किनारे डटे परिजन शव देखते ही फूट-फूटकर रो पड़े। बताया जा रहा है कि छात्र देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे। इसी दौरान हसदेव नदी में हादसा हुआ और तीन छात्र पानी में बह गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपर