000. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) पं. जवाहरलाल नेहरू समेत सरकारी मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न छात्र स्टाइपेंड हर माह 30 हजार रुपए करने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर गुरुवार को मेडिकल कॉलेज से पैदल मार्च किया। छात्रों का आरोप है कि स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल के साथ मेडिकल एजुकेशन कमिश्नर ने रूखा व्यवहार किया। वे स्टाइपेंड बढ़ाने के बजाय हॉस्टल फी बढ़ाने व अन्य बातें करने लगे।