240 पदों के लिए आएगी वैकेंसी ख़बरगली CGPSC will release notification for 2025 today

रायपुर (खबरगली)  राज्य सेवा परीक्षा (सीजीपीएससी) 2025 के लिए नोटिफिकेशन आज जारी होने के आसार हैं। इसके तहत करीब 240 पदों के लिए वैकेंसी आएगी, जो 17 से 20 सेवाओं के लिए होगी। सर्वाधिक पद नायब तहसीलदार के लिए होंगे। इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ख और ग वर्ग की भर्ती भी राज्य सेवा के माध्यम से होगी। डिप्टी कलेक्टर के इस बार 10 से अधिक पद होंगे। पिछली बार 7 थे। इसी तरह डीएसपी के लिए भी 10 से अधिक पद रहेंगे।