3 youths brutally murdered hindi news big news khabargali

​​​​नांदेड़ (खबरगली) महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है।  शहर के एक पॉश इलाके में आधी रात को दो गैंग के बीच हुई खूनी भिड़ंत में तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।