37 लोग घायल खबरगली Horrific road accident in Jagdalpur

जगदलपुर (खबरगली) जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोटिया चौकी के ढाबामारी में एक भीषण सड़क हादसे में पिकअप वाहन में सवार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 37 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सिरिसगुड़ा के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है।