आधी रात मछली पकड़ते समय नाव पलटी

सूरजपुर (खबरगली)  सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम बतरा डैम में चोरी छिपे 9 लोग सोमवार की रात मछली मारने गए थे। इसी बीच अचानक नाव पलट गई। इससे नाव ने सवार सभी लोग डूबने लगे। इनमें से 6 लोग तो तैरकर बाहर निकल गए लेकिन 3 लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना पर सुबह DDRF की टीम डैम के पास पहुंच चुकी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। 

चोरी छिपे मछली पकड़ने पहुंचे