रायपुर (खबरगली) नवा रायपुर के चर्चित ‘ब्लू वाटर’ खदान क्षेत्र में लगातार हो रही मौतों को लेकर अब सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि ब्लू वाटर खदान को प्रतिबंधित किया जाएगा। साथ ही खदानों के आसपास सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराई जाएगी, ताकि लोग खतरनाक जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रवेश न कर सकें।
ब्लू वाटर क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों और मौतों के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे थे। अब सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खदान क्षेत्र को प्रतिबंधित करने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की बात कही है।

