अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई

जांजगीर-चांपा (खबरगली) जांजगीर-चांपा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने जब्त किए गए 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की उपस्थिति में की गई। जब्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत औद्योगिक भट्ठी में नष्ट किया गया।