बेमेतरा कलेक्टर सुश्री प्रतिभा ममगाईं

कलेक्टर और छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम निगम अध्यक्ष ने सफल दिव्यांग हितग्राहियों का किया सम्मान

बेमेतरा (खबरगली ) समाज कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की स्वरोजगार ऋण योजना दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। योजना के तहत ऋण लेकर सफल व्यवसाय स्थापित करने और समय पर ऋण चुकाने वाले तीन दिव्यांग हितग्राहियों को कलेक्टर सुश्री प्रतिभा ममगाईं एवं निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्म