Bharatiya Janata Party Central Organization

रायपुर (khabargali) भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय संगठन ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती पूजा विधानी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य नियुक्त किया है, वर्तमान में श्रीमती पूजा भारतीय जुट निगम लिमिटेड में निर्देशक के पद पर है। श्रीमती पूजा विधानी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा ने आभार व्यक्त किया।