नई दिल्ली (खबरगली) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 71 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मौजूदा पदाधिकारियों को प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों से मैदान में उतारा गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। इसके अलावा राज्य मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे, जबकि रेणु देवी बेतिया से पार्टी की ओर से उम्मीदवार होंगी।
- Today is: