causing panic in the area. hindi news big news khabargali

चंदौली (खबरगली) एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। 

बता दें कि घटना सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। जहां युवक ट्रेन की चपेट में आ गया. तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।