CBI investigation into Mahadev betting app

508 करोड़ के कथित लेनदेन पर  उठाए सवाल

रायपुर ( खबरगली ) महादेव सट्टा एप के कथित मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने इस मामले को लेकर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद महादेव सट्टा एप से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं और कांग्रेस को अब इन सवालों का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि इस मामले की जांच आगे बढ़न