Chhattisgarh Export Promotion Policy 2026-30

रायपुर (खबरगली ) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप, निर्यात और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने युवाओं को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को मंजूरी दी है। इस मिशन के लिए अगले पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30, नवा रायपुर में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से NSTI की स्थापना, सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष करने और दुर्