डॉक्टरों की सूझबूझ से बची जान खबरगली A 3-year-old girl's head got stuck in a pitcher


बिलासपुर (खबरगली) बिलासपुर जिले में 3 साल की बच्ची के सिर में स्टील की गगरी इस तरह फंस गई कि चेहरा और गर्दन जकड़ गए। परिवार की घबराहट के बीच सिम्स पहुंची इस नन्हीं जान को डॉक्टरों ने अपनी कुशलता से नई राहत दी और एक बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक 3 वर्षीय बच्ची खेलते-खेलते स्टील की गगरी में अपना सिर डाल बैठी। शुरुआत में यह एक मासूम खेल जैसा लगा, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति भयावह हो गई। घबराए परिजन तुरंत बच्ची को सिम्स लेकर पहुंचे। इमरजेंसी विभाग में पहुंचते ही डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को समझा और बिना समय गंवाए इलाज शुरू किया।