इंडिगो ने बढ़ाया बैगेज शुल्क

रायपुर (खबरगली )  इंडिगो ने अतिरिक्त बैगेज शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। नए शुल्क लागू होने के बाद अब यात्रियों को निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर पहले की तुलना में ज्यादा भुगतान करना होगा। इस फैसले का असर देशभर के यात्रियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के उन यात्रियों पर भी पड़ेगा जो नियमित रूप से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से सफर करते हैं।जानकारी के अनुसार, इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में अतिरिक्त सामान ले जाने पर लगने वाले शुल्क में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पहले निर्धारित सीमा से अधिक 3 किलो अतिरिक्त सामान के लिए यात्रियों को लगभग 975 रुपये का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब