कर्ज से बचने रची थी साजिश खबरगली The story about the robbery of gold and silver worth two crore rupees is false; the plot was concocted to escape debt hindi news khabargali

बीजापुर (खबरगली)  नेशनल हाईवे-63 पर पांडेमुर्गा के जंगल में दो करोड़ रुपए के सोने-चांदी की लूट की खबर ने पुलिस महकमे को अलर्ट कर दिया। शिकायत थी कि तीन हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर व्यापारी का बैग लूट लिया। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कराई। तीन विशेष टीमें मैदान में उतारी गईं। सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। करीब 16 घंटे तक पुलिस कथित लुटेरों की तलाश में जुटी रही, लेकिन जांच के दौरान एक ऐसी बात सामने आई जिसने पूरे मामले की दिशा बदल दी।