खबरगली Government strict on paddy procurement

 रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई। इसी बीच खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले 4 ग्रामीण कृषि विकास अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि धान खरीदी में ड्यूटी लगने के बावजूद उन्होंने काम करने से मना कर दिया था। एस्मा (ESMA) के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने पर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर यह कड़ी कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही इन अधिकारियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सख्ती बढ़ी ध्यान देने योग्य