महिला बंदियों को मिलेगी वीडियो कालिंग की सुविधा खबरगली New gift in Central Jail

रायपुर (खबरगली)  सेंट्रल जेल रायपुर की महिला बंदी अब वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने परिजनों और अधिवक्ता से बातचीत कर सकेंगी। मदर्स डे के अवसर पर जेल विभाग और भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा पहली बार यह सिस्टम शुरू किया गया है।रविवार को इसका शुभारंभ जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि पायलेट प्रोजेक्ट के तहत रायपुर के महिला जेल में सेटअप लगाकर इसकी शुरुआत की गई है।