Mahendra Pandit

रायपुर (khabargali) भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों ने गुरुवार को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल,एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंन्द सुंदरानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव से सौजन्य भेंट की एवं निकट भविष्य हेतु मार्गदर्शन मांगा।