major changes in the capital's security command

राजधानी की सुरक्षा कमान में बड़ा बदलाव, देखें किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की राजधानी में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है। जारी नए आदेश के मुताबिक, जिले के 22 निरीक्षकों (Inspectors) को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में न केवल थानों के प्रभारी बदले गए हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था और विशेष विंग (ANTF) में भी अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की गई है।