A major step towards railway modernization in Chhattisgarh: Sanjay Srivastava Inauguration of Sarona

सरोना, बालोद एवं चांपा रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण

रायपुर (खबरगली ) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक स्वरूप प्रदान किए गए सरोना, बालोद एवं चांपा रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन तीनों रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प कर उन्हें आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। स्टेशन भवनों को आकर्षक एवं स्थानीय संस्कृति की झलक के अनुरूप विकसित किया गया है। इसके साथ ही आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच