the musical gathering came alive in the music festival of 'Mridang'

आयोजन में दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी गई

रायपुर (खबरगली ) राजधानी के शहीद स्मारक भवन में ‘मृदंग: नाद संगीत का’ संस्था की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य संगीतोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आज के डिजिटल और कैराओके (ट्रैक) संगीत के दौर में मृदंग ग्रुप ने ‘शुद्ध लाइव संगीत’ पेश कर एक नई मिसाल कायम की। भिलाई से आए 8 दिग्गज म्यूजिशियन की टीम ने जब वाद्य यंत्रों की धुन छेड़ी, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।