रायपुर (खबरगली) दोबारा होने जा रही नीट यूजी के परीक्षा केंद्रों में 5जी जैमर लगाए गए हैं। ताकि मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल की गुंजाइश न रहे। इधर, वायुसेना के विमान से परचा पहुंच चुका है। सीआरपीएफ व सीआईएसएफ जवानों की निगरानी में पेपर बैंकों के लॉकर में रखवाए गए हैं। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी जिलों में कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है।
- Today is: