New generation connected with religion and culture: 600 children learnt precious lessons of life in the 'Grand Funfesta' of Samata Sanskaar Pathshala

रायपुर के आंगन में उमड़ा छत्तीसगढ़-ओडिशा का बचपन: 76 अंचलों के बच्चों और शिक्षकों का अनूठा संगम

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अंचलों में नई पीढ़ी को धर्म और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से समता संस्कार पाठशाला द्वारा एक भव्य आयोजन किया गया। राजधानी के कमल विहार स्थित माहेश्वरी भवन में रविवार, 5 अप्रैल को 'ग्रैंड पाठशाला फनफेस्टा' का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने खेल-खेल में जीवन के अनमोल संस्कार सीखे।