order issued raipur chhattisgarh hindi news latest news khabargali

रायपुर (खबरगली)   रायपुर जिले में भंडारण की समस्या बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि नागरिक आपूर्ति निगम रायपुर समय पर खाद्यान्न का भंडारण नहीं करा पा रहा है। ऊपर से संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की ओर से अब तीन माह का चावल एकमुश्त वितरण करने कहा गया है। जबकि विभाग की ओर से इससे पहले भी दो माह का चावल वितरण करने को कहा गया था, जिसे ही पूरी तरह वितरण ना किया जा सका।