रायपुर (khabargali) राहुल गांधी की अगुवाई में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को कोल्लम के पोलायथोड़ु जंक्शन से आगे बढ़ गई है। इसमें राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं। 12.5 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा समुद्र के किनारे नींदकरा में रुकेगी। दोपहर में काजू श्रमिकों, काजू उद्यमियों, ट्रेड यूनियन तथा फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं के साथ बातचीत होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पदयात्रा की शुरुआत के दिन सात सितम्बर को कन्याकुमारी गए थे। 8 सितम्बर को पदयात्रियों ने कन्याकुमारी से प्रस्थान किया था।
- Read more about भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए भूपेश बघेल
- Log in to post comments