पुलिस भी रह गई दंग खबरगली The discovery of a corpse tied in a sack in a well caused a sensation

महासमुंद (खबरगली) महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर एक अज्ञात व्यक्ति की कुएं में बोरी में बंधी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पिछले एक सप्ताह में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में यह दूसरी हत्या का मामला प्रकाश में आया है।

आपको बता दें कि आज सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लभराखुर्द में यश चंद्राकार के पोल्ट्री फार्म के पास एक कुएं से तेज दुर्गंध आने लगी। मामला सिटी कोतवाली तक पहुंचा और कुएं में जाल डाल कर खोजबीन करने पर एक बोरी में बंधी एक लाश पाई गई। जिसके पैर में पत्थर भी बंधा था।