PCC General Secretary Ravi Ghosh

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनों की समस्या सुन तत्काल किया निराकरण

रायपुर (khabargali) मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना तथा कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण भी किया। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने अपने विभाग से संबंधित आमजनों की शिकायत सुनी। इसके पश्चात उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस कार्यकतार्ओं से चर्चा कर शिकायतों के न