फिल्म ‘हनुमान अंश’ पर टैक्स फ्री

रायपुर ( खबरगली) छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर सरकार की ओर से बड़ा संकेत मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला सीधे तौर पर लेने के बजाय पहले वह संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखेंगे। फिल्म देखने के बाद ही इसे टैक्स फ्री करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद फिल्म को लेकर प्रदेश में चर्चा तेज हो गई है।

संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने जाएंगे CM साय