राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग

बीजापुर में सर्वाधिक 865.5 मि.मी. वर्षा दर्ज..कहाँ कितनी बारिश यहाँ जानिए

रायपुर (khabargali) राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 343.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 13 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 865.9 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 120.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। प्रदेश में पिछले दस वर्षों के आधार पर अब तक वर्षा का औसत 327.5 मि.मी. है।