राज्यसभा सांसद रेणुका सिंह

कोरिया (खबरगली)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की मां का निधन हो गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल रेफर किया गया था। मगर अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मां ने 75 साल की उम्र में दम तोड़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।