रायगढ़ (खबरगली) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 57 लोगों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मामले को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रीश्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सरकार केवल रायगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर HIV संक्रमित लोगों की पहचान और जांच कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग और जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संक्रमित लोगों की समय रहते पहचान कर उन्हें उपचार और परामर्श उपलब्ध कराना है।