रस्सी और साड़ी से निकाले गए धुएं में फंसे 75 लोग खबरगली Panic ensues following a late-night fire at Atal Awas in Bilaspur; 75 people trapped in smoke are rescued using ropes and sarees hindi news big news khabargali

बिलासपुर (खबरगली) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकीनंदन दीक्षित मुक्तिधाम के पास स्थित अटल आवास में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग की लपटें और जहरीला धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। अटल आवास के ब्लॉक नंबर 24 में जिस वक्त आग लगी, वहां करीब 75 से अधिक लोग मौजूद थे। ग्राउंड फ्लोर से तेजी से उठते धुएं के कारण सीढ़ियों से उतरने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया, जिससे महिलाएं और मासूम बच्चे घबरा गए। स्थिति इतनी खौफनाक हो गई कि खुद को घिरा देख कुछ लोग जान बचाने के लिए छ