सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश खबरगली IAS Ashish Tikriha given additional charge of Director of Public Relations; General Administration Department issues order. raipur hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 2021 बैच के IAS अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, आशीष कुमार टिकरिहा अपने वर्तमान दायित्वों के साथ जनसंपर्क संचालक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। उन्हें यह अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से दिया गया है।

वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक हैं टिकरिहा