तापमान में वृद्धि

रायपुर (khabargali) राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में एक बार फिर मौसम का निजाज बदल गया है। इसका असर कल यानी मंगलवार से दिखाई देगा। प्रदेश में छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ जाएगी। अभी तक हवा की दिशा उत्तर थी जो कि बदल गई। उत्तर से आ रही ठंड हवा के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड पड़ रही थी। इस बीच हवा की दिशा परिवर्तित होकर दक्षिण पूर्व और दक्षिण होने के कारण बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आने की संभावना है, इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 16 फरवरी तक पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी तीन