राजधानी समेत देश में बदलने वाला है मौसम का मिजाज

Weather alert, Weather alert, Chhattisgarh, Raipur, Temperature rise, Khabargali

रायपुर (khabargali) राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में एक बार फिर मौसम का निजाज बदल गया है। इसका असर कल यानी मंगलवार से दिखाई देगा। प्रदेश में छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ जाएगी। अभी तक हवा की दिशा उत्तर थी जो कि बदल गई। उत्तर से आ रही ठंड हवा के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड पड़ रही थी। इस बीच हवा की दिशा परिवर्तित होकर दक्षिण पूर्व और दक्षिण होने के कारण बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आने की संभावना है, इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 16 फरवरी तक पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

एक दिन पहले उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई थी। खासकर पेंड्रा रोड में शीतलहर की स्थिति बन गई थी। वहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। अब यहां भी गर्मी बढ़ेगी। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

देश के कई हिस्सों में तापमान में उतार चढ़ाव

मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। आज से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी होने के आसार हैं। इससे हवाओं के साथ नमी आने लगेगी जिसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट होने लगेगी।

मौसम विभाग के मुताबाकि 18 फरवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो सकता है। जिसकी वजह से 15 और 16 फरवरी को कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो सकता है। एमआईडी ने 15 और 16 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं उप हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले दो दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं।

विभाग ने तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश कीचेतावनी दी है। मौसम के इस बदलाव और बारिश से तापमान में भी गिरावट भी देखने को मिल सकती है। अब भी रात के तापमान गिरने से सर्दी का असर बढ़ जाता है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में इस महीने की आखिरी दिनों तक सर्दी रह सकती है। वहीं तापमान में भी लगातार उतार-चढाव देखने को मिल सकता है