तुरंत मिलेगी रिपोर्ट खबरगली Find out whether the water from your home’s borewell or well is safe to drink—get it tested for free at the 'Rajyotsav' and receive your report immediately. raipur khabargali

रायपुर (खबरगली) आपके घर के बोरवेल या कुएं का पानी पीने के लिए सुरक्षित है या नहीं, इसकी जांच अब बिना शुल्क करा सकते हैं। राज्योत्सव परिसर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रदर्शनी स्टॉल पर निजी जल स्रोतों के पानी की निःशुल्क जांच की सुविधा दी जा रही है। खास बात यह है कि पानी का नमूना देने के बाद जांच रिपोर्ट भी विभागीय काउंटर से ही उपलब्ध कराई जा रही है।

पानी की गुणवत्ता पहचानने में करेगा मदद