Telecom Regulatory Authority of India

 सिर्फ कॉल-SMS वालों के लिए आएंगे सस्ते प्लान

नई दिल्ली (खबरगली ) देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने बड़ा कदम उठाया है। TRAI के नए नियम के तहत टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे रिचार्ज वाउचर उपलब्ध कराने होंगे, जिनमें सिर्फ वॉइस कॉल और SMS की सुविधा होगी। यानी जिन ग्राहकों को मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है, उन्हें अनचाहे डेटा के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इस फैसले से खासतौर पर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले, बुजुर्ग, ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक और कम डेटा इस्तेमाल करने वाले मोबाइल यूज