this is the truth

नई दिल्ली (khabargali) हिंदी साहित्य की मशहूर लेखिका मन्नू भंडारी का सोमवार की दोपहर मे 91 वर्ष की आयु मे निधन हो गया है। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। ‘ आंखों देखा झूठ, आपका बंटी जैसे लोकप्रिय उपन्यासों के लिए चर्चित रहीं मन्नू भंडारी का जन्म 3 अप्रैल, 1931 को हुआ था। उनके निधन से हिंदी साहित्य जगत की एक पीढ़ी का अवसान हो गया है। भोपाल में जन्मीं मन्नू भंडारी नई कहानी आंदोलन का हिस्सा रही हैं, जिसकी शुरुआत निर्मला वर्मा, राजेंद्र यादव, भीष्म साहनी, कमलेश्वर जैसे लेखकों ने की थी। उनके साथ ही मन्नू भं