यहां देखें लिस्ट खबरगली Major reshuffle in Chhattisgarh Police

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने रायपुर समेत 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह बदलाव आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन के बाद ट्रेनिंग पर जाने के चलते किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 6 अप्रैल से 15 मई तक अधिकारियों की ट्रेनिंग हैदराबाद में आयोजित होगी, जिसके कारण नई पदस्थापनाएं की गई हैं। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी अब मनीषा ठाकुर रावटे को सौंपी गई है। वहीं, गरियाबंद जिले में नीरज चंद्राकर को नया एसपी बनाया गया है।