राज्य

Saurabh Chandrakar News: Mahadev Betting App Case:

रायपुर (खबरगली ) महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष अदालत ने 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। CBI की 8 दिन की कस्टडी समाप्त होने के बाद गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया। इस दौरान CBI ने दोबारा रिमांड की मांग नहीं की। वहीं, अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के नॉन-बेलेबल वारंट जारी करने संबंधी आवेदन को खारिज कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच की अगली कार्रवाई पर नजरें टिक गई हैं।